फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The condition of the road from the tunnel to Mataur is bad.

Kangra News: सुरंग से मटाैर तक सड़क की हालत खस्ता

Thu, 23 Oct 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road from the tunnel to Mataur is bad.
कांगड़ा। दौलतपुर स्थित सुरंग से लेकर मटौर तक सड़क की खस्ता हालत के चलते संबंधित विभाग ने कुछ दिन पहले पेचवर्क का काम शुरू किया था, लेकिन यह काम केवल खानापूर्ति साबित हुआ है। पुराना कांगड़ा के घाट तक पेचवर्क किया गया, लेकिन इसके आगे कोई सुधार नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप सड़क पर गड्ढों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कांगड़ा के कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों ने दावा किया था कि दिवाली से पहले कांगड़ा की सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा, लेकिन यह सिर्फ एक जुमला साबित हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों रमेश चंद, सुभाष चंद, त्रिलोक चंद, अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, राज कुमार और सूरज कुमार का कहना है कि अधिकारी केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले कहा गया था कि बरसात के कारण सड़कें नहीं बन पाईं, लेकिन अब जब बरसात का मौसम खत्म हो चुका है तो सड़कें फिर भी उसी हालत में हैं। दिवाली भी निकल गई, लेकिन सड़क पर गड्ढे जस के तस हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार, संबंधित विभाग और विधायक पनव काजल से अपील की है कि कांगड़ा की सड़कों की हालत को जल्द सुधारा जाए।
विज्ञापन

कांगड़ा का सड़काें पर टारिंग का कार्य दिवाली से पहले ही पूरा हाे जाना था लेकिन कांगड़ा के कारोबारियों और प्रशासन ने कहा कि अभी तक त्याेहारी सीजन चला हुआ है। ऐसे में पहले ही काफी ट्रैफिक है और अगर कार्य काे शुरू कर दिया गया ताे जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हाेगी। 24 अक्तूबर से कार्य फिर से शुरू हाे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशु माेंगरा, अध्यक्ष, एपीएमसी।

सड़काें की टारिंग की पूरी तैयारी थी। मशीनरी भी कांगड़ा बाईपास पर खड़ी है। पुलिस विभाग और व्यापार मंडल के आग्रह पर कार्य काे दिवाली के बाद करने के लिए कहा गया था, जिससे त्याेहारी सीजन में जाम की स्थिति उत्पन्न न हाे। जल्द कार्य काे फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

-अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी कांगड़ा

त्याेहारी सीजन के चलते कांगड़ा में ट्रैफिक का ज्यादा लाेड न हाे, इसके कारण सड़काें की टारिंग का कार्य राेक दिया था। भैयादूज के बाद 24 अक्तूबर काे फिर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-पवन काजल, विधायक, विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed