फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The coal tar cracking only when scratched with fingers

अंगुलियों से कुरेदने पर ही उखड़ जा रही बसंतपुर-त्यौडा मार्ग वाया रतनगढ़ सड़क

Sat, 21 May 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The coal tar cracking only when scratched with fingers
बसंतपुर-त्यौड़ा मार्ग वाया रतनगढ़ में इस तरह उख़ड़ रहा तारकोल। -संवाद - फोटो : Kangra
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत बसंतपुर-त्यौड़ा वाया रतनगढ़ सड़क पर तारकोल डालने में लापरवाही बरतने पर लोग भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि अंगुली से खरोंचने पर ही तारकोल उखड़ रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से तारकोल डालने के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, सिद्धांत मन्हास, सुनील कुमार, जोगिंद्र पाल और अवतार सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग पर 1300 मीटर सड़क पर तारकोल बिछाने का काम किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से बिना सड़क की सफाई किए तारकोल की पतली परत और घटिया सामान डालकर सड़क के काम के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि आलम यह है कि जब लोगों ने तारकोल को हाथ लगाया तो यह तारकोल अंगुलियों से ही उखड़ जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी की है, लेकिन अब तक कार्य के निरीक्षण को लेकर विभाग की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को सड़क का काम सही तरीके से करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सिकंदर पठानिया ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेजकर ठेकेदार को सड़क के काम को सही तरीके से करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed