फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The chants of Jai Shanidev resonated in the Brahmamuhurta.

Kangra News: ब्रह्ममुहूर्त में गूंजे जय शनिदेव के जयकारे

Sun, 17 May 2026 05:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
The chants of Jai Shanidev resonated in the Brahmamuhurta.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर-5 स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह शनिदेव की प्रतिमा का विधिवत रूप से तेल अभिषेक किया गया। पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने तिल के तेल से शनिदेव का स्नान करवाकर अपने सांसारिक कष्टों और शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर में जलेबी, हलवा-चना, आइसक्रीम का भंडारा लगाया गया। पुजारी गोपाल ने शनि जयंती का महत्व बताते हुए कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और वह कभी किसी का अहित नहीं करते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed