{"_id":"6619a94caadf2ddfc302f4f9","slug":"the-businessman-caught-the-swindler-before-he-could-be-defrauded-kangra-news-c-95-1-ssml1020-131466-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कारोबारी ने ठगे जाने से पहले ही पकड़वा दिया ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कारोबारी ने ठगे जाने से पहले ही पकड़वा दिया ठग
विज्ञापन
जसूर(कागड़ा)। जसूर कस्बे के व्यापारी से 12 लाख की ऑनलाइन ठगी होने से पहले ही एक आरोपी को पकड़कर नूरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान अजय सिंह गांव मुहल्ला जुलाहपुरी तहसील व डाकघर बाह आगरा निवासी के रूप में हुई है। जसूर के दूध, दही, पनीर व ब्रेड के थोक व्यापारी साहिल महाजन ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर एजेंसी लेने के लिए कंपनी से संपर्क किया। एजेंसी एप्लिकेशन भरने के बाद महाजन डेयरी के मालिक साहिल को मेल पर एग्रीमेंट के पेपर तथाकथित कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले शातिरों ने भेज दिए और व्यापारी को 1,17,41 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और 10,19,799 रुपये सिक्योरिटी के रूप में तुरंत ऑनलाइन जमा करवाने को कहा गया। व्यापारी साहिल महाजन को इस पर शक होने के बाद उन्होंने ईमेल पर ही कंपनी के तथाकथित अधिकारियों से कहा कि पहले किसी फील्ड अधिकारी को मेरे पास मेरे भेजें। क्योंकि आमने सामने बैठकर सारी व्यापारिक शर्तें और व्यापारिक एरिया तय करने के बाद ही मैं प्रोसिंग फीस व सिक्योरिटी जमा करवाऊंगा। यह सारी वार्ता व्यापारी और ठगों के बीच 15 दिन से लगातार जारी थी। इसी बीच जब व्यापारी साहिल ने अपने सीए से कंपनी के जीएसटी नंबर व कंपनी इंडेंटिफिकेशन नंबर को वेरीफाई करने को कहा। सीए की ओर से उपरोक्त नंबर ऑनलाइन चेक करने पर पाया गया कि प्रोसेसिंग फीस और सिक्योरिटी के नाम पर काटी गई इनवॉयस जाली है। इससे यकीन हो गया कि यह ऑनलाइन ठगी करने वाले देश की प्रसिद्ध एक कंपनी के नाम पर ठगी करने के चक्कर में हैं।
दूसरी तरफ ठगों ने शुक्रवार को अपने उपरोक्त एक व्यक्ति अजय सिंह निवासी आगरा को कंपनी का नुमाइंदा बनाकर व्यापारी के पास भेज दिया। व्यापारी साहिल महाजन और सीए मुनीश भारद्वाज की ओर से पूछताछ करने पर तथाकथित आरोपी अजय सिंह कोई संतोषजनक उतर नहीं दे पाया। इसके उपरांत व्यापारी ने तुरंत उसको पकड़कर नूरपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
नूरपुर जिला पुलिस के एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि जसूर के व्यापारी की एक शिकायत आई है तथाकथित आरोपित अजय सिंह को भी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोप सिद्ध होने पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।