फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The body of a young man who had come to attend a wedding was recovered from a well.

Kangra News: शादी समारोह में आए युवक का शव कुएं से बरामद

Sat, 01 Nov 2025 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to attend a wedding was recovered from a well.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत पंचायत मूहल में चचेरे भाई की शादी समारोह में आए एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ऋषभ (24) पुत्र सुनील कुमार निवासी मूहल के रूप में हुई है। उसका मोबाइल फोन कुएं से बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक न तो यह प्राथमिक दृष्टयता आत्महत्या का मामला है और न ही कोई दुर्घटना का मामला लग रहा है। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मूहल पंचायत के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि मृतक ऋषभ पंजाब के लुधियाना में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और गांव के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। बुधवार रात तक घर में शादी का माहौल था और वीरवार सुबह जब शादी की रस्म के लिए विवाह समारोह के घरवाले पानी भरने कुएं पर पहुंचे तो कुएं में एक चप्पल तैरती देखी। बाद में कुएं में एक शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान ऋषभ के तौर पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed