फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The audience danced to Bollywood and folk songs

Kangra News: बॉलीवुड और लोक गीतों पर झूम उठे दर्शक

Thu, 02 Oct 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Oct 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to Bollywood and folk songs
जयसिंहपुर में प्रस्तुति देते काकू राम
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी लोक संगीत के दिग्गजों और बॉलीवुड के मशहूर गानों का ऐसा संगम हुआ कि पंडाल में मौजूद श्रोता झूमते रहे। सांस्कृतिक संध्या में काकू राम ठाकुर, गीता भारद्वाज, मोहित गर्ग और बॉलीवुड सिंगर अरविंद राजपूत ने अपनी प्रस्तुतियां से खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन




सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय और राज्य के प्रसिद्ध गायकों के धमाकेदार प्रदर्शन से हुई। इस दौरान दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का काम लोक गायक काकू राम ने किया। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में पहाड़ी गानों जैसे ‘इना बड़ियां जो तुड़का’, ‘अज छतराड़ी हो’, ‘रोहड़ू जाना मेरी आमिए’ और ‘कपड़ेयां धोआं कने रोआं कुंजुआ’ से पंडाल को पारंपरिक रंग में रंग दिया।
विज्ञापन




वहीं, गायिका गीता भारद्वाज ने अपने बहुमुखी अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने क्लासिक गानों ‘लग जा गले’, ‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा नाम हमारा जाने है’ के साथ-साथ ‘माए नी मेरिए’, ‘बिलो रानी’ और ‘नमक इश्क दा’ गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा गायक मोहित गर्ग ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवाओं ने ‘तारे गिन’ पर लगाए ठुमके



संध्या का मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड गायक अरविंद राजपूत। उन्होंने स्टेज संभालते ही माहौल को ऊर्जामय बना दिया। उन्होंने बॉलीवुड के ‘जाने जाना’, ‘सैयरा’, ‘कोई मिल गया’ सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जैसे ही उन्होंने ‘तारे गिन’ गाना शुरू किया तो युवा खुद को रोक नहीं पाए और झूम उठे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि, जबकि आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

जयसिंहपुर में प्रस्तुति देते काकू राम

जयसिंहपुर में प्रस्तुति देते काकू राम

जयसिंहपुर में प्रस्तुति देते काकू राम

जयसिंहपुर में प्रस्तुति देते काकू राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed