{"_id":"68487d4830d236294201ba74","slug":"the-accused-of-cheating-in-the-name-of-getting-a-job-has-already-been-booked-in-four-cases-and-has-also-served-the-sentence-kangra-news-c-95-1-kng1004-180773-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने के आरोपी पर पहले ही चार मामले, सजा भी भुगत चुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने के आरोपी पर पहले ही चार मामले, सजा भी भुगत चुका
Wed, 11 Jun 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती खनियारा में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के आरोप में पकड़े पंचरुखी के व्यक्ति के खिलाफ ऊना और मंडी में भी धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में वह 10 वर्ष का कारावास भी भुगत चुका है। साथ ही वह दुष्कर्म के मामले में बरी हुआ है। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। वहीं, खनियारा में सोमवार को पकड़े इस आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड भेज दिया। आरोपी पंचरुखी निवासी रमेश डोगरा पिछले कुछ समय से खनियारा में ही रह रहा था। आरोपी ने क्षेत्र के लोगों को सेना की कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उसने लोगों से 11-11 हजार रुपये भी ठगे थे। आरोपी के झांसे में आए धर्मशाला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी मुलाकात जेल में हुई थी और उसने स्वयं को सेना का रिटायर्ड अधिकारी बताया था। इस दौरान आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर भी लिया था और जेल से बाहर आने के बाद उससे संपर्क किया और 11 हजार रुपये ठग लिए।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
खनियारा के व्यक्ति ने आर्मी कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे 11 हजार रुपये दिए थे, जिसके बाद वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शक होने पर उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। सोमवार को आरोपी को व्यक्ति ने पैसे देने के बहाने बुलाया था और अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसको दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पंचरुखी के आरोपी के खिलाफ ऊना-मंडी में चार मामले दर्ज हैं, जिनमें तीन मामले धोखाधड़ी के हैं, जबकि दुष्कर्म के मामले में वह बरी हुआ है। पंचरुखी क्षेत्र के थानों से भी डिटेल मांगी है। साथ ही इसके साथ अन्य कोई सहयोगी तो नहीं है, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा