फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thanpuri to Paraur four lane will be ready by March next year

Kangra News: अगले साल मार्च तक तैयार होगा ठानपुरी से परौर फोरलेन

Wed, 16 Apr 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
Thanpuri to Paraur four lane will be ready by March next year
बनेर नदी पर चल रही पुल का कार्य। संवाद
विकास की बात...
विज्ञापन

दरंग, पद्दर, मलां और ठानपुरी में बनेंगे जंक्शन, दिसंबर में पूरा होगा मलां का फ्लाईओवर
संजीव कौशल
टांडा (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर ठानपुरी से परौर तक बन रहे फोरलेन का काम मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मार्च के बाद से लोग इस मार्ग पर आरामदायक सफर कर सकेंगे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को श्री रिद्धि-सिद्धि बिल्डवेल कंपनी बना रही है। 16 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर बनेर खड्ड पर 35 मीटर ऊंचा पुल बन रहा है। यह पुल ठानपुरी से नगरोटा की ओर चढ़ाई पर बनेगा।
इसमें कुल के कुल छह पिलर होंगे, जिसमें से दो की ग्राउंड से ऊंचाई 26 फीट और उसके बाद क्रमशः 29, 32 और 36 फीट रहेगी, इसका काम तेजी से चला हुआ है। मलां का फ्लाईओवर दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। मलां में दो जंक्शन होंगे और ठानपुरी, पद्दर, दरंग में भी जंक्शन बनेंगे। 16 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन में 82 छोटी पुलियों का निर्माण होगा। कृषि भूमि तक जाने के लिए किसानों के लिए छह सर्विस लेन बनेंगी। 16 किलोमीटर के इस फोरलेन के बनने से लोगों का सफर आसान होगा। ठानपुरी से परौर का सफर मात्र पांच मिनट में हो जाएगा, जिसके लिए मौजूदा समय में आधे घंटे से अधिक का समय लगता है। इससे लोगों के समय के साथ पैसों की भी बचत होगी।
विज्ञापन

कोट्स...
- मलां में बन रहे फ्लाईओवर का काम दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। 16.275 किलोमीटर का पूरा कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है। किसानों की भूमि तक जाने के लिए छह सर्विस लेन का कार्य जारी है। अगर जरूरत पड़ी तो इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, श्री रिद्धि-सिद्धि बिल्डवेल कंपनी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed