{"_id":"66eebcc9057d5b89fa0d9694","slug":"thai-kudam-band-will-spread-colors-in-kangra-valley-carnival-kangra-news-c-95-1-ssml1008-148070-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा वैली कार्निवल में थाई कुडम बैंड विखेरेगा सुरों के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा वैली कार्निवल में थाई कुडम बैंड विखेरेगा सुरों के रंग
विज्ञापन
धर्मशाला में 28 को शोभायात्रा के साथ शुरू होगा कार्निवल
पंजाबी गायक मनिंद्र, बालीवुड गायक गजेंद्र वर्मा, रशमीत कौर मचाएंगे धमाल
30 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार दिखाएंगे जौहर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 28 सितंबर से कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 28 सितंबर से 13 अक्तूबर तक चलेगा। कार्निवल में 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। शनिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं। इसमें एडीसी सौरभ जस्सल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में ड्रोन शो के साथ केरल का बहुशैली संगीत बैंड थाई कुडम भी संगीत के रंग बिखेरेगा। वहीं एनजेडसीसी के कलाकार, हिमाचल और बाॅलीवुड के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। 28 सितंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होगी तथा आयोजन स्थल पर इसका समापन होगा। इसमें पारंपरिक परिधानों के साथ स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। 28 सितंबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मनिंद्र बटर स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे। 29 सिंतबर को बाॅलीवुड कलाकार गजेंद्र वर्मा, 30 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल कलाकारों को मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही एक अक्तूबर को रश्मीत कौर बतौर स्टार कलाकार आमंत्रित किया गया है। दो अक्तूबर को केरल का बहु शैली संगीत बैंड थाई कुडम तथा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि निफ्ट कांगड़ा के सहयोग से फैशन शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
कैमल राइडिंग, हाॅट बैलून भी रहेंगे मुख्य आकर्षण
कैमल राइडिंग और हाॅट बैलून भी कार्निवल के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्निवल की सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी जिससे जो लोग कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे, वे घर बैठे इसका आनंद ले सकें। डीसी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू भी उपस्थित रहे।