फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Term ends, 16 panchayats could not complete quorum even in the last 3 months

Kangra News: कार्यकाल खत्म, अंतिम 3 माह में भी 16 पंचायतें पूरा नहीं कर सकीं कोरम

Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Term ends, 16 panchayats could not complete quorum even in the last 3 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। इसी बीच कांगड़ा जिले के धर्मशाला खंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो लोकतांत्रिक भागीदारी पर सवाल खड़े करती है। ब्लॉक की कुल 27 पंचायतों में से 16 पंचायतें अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में भी ग्रामसभा का कोरम (न्यूनतम अनिवार्य उपस्थिति) जुटाने में नाकाम रहीं।
ग्रामसभा पंचायत की संसद है, जहां गांव की तरक्की का रोडमैप तैयार किया जाता है। नियमानुसार जब तक कुल मतदाताओं का एक निश्चित हिस्सा बैठक में मौजूद न हो तब तक कोई भी विकास प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने पिछले तीन महीनों में कई बार ग्रामसभा बुलाने के निर्देश दिए। मगर खंड की 27 में से 16 पंचायतें (करीब 60%) बार-बार प्रयास के बावजूद ग्रामीणों को बैठक तक लाने में विफल रहीं।
विज्ञापन

इस कारण मनरेगा के शेल्फ, नई सड़कों के निर्माण, डंगे और नालियों जैसे दर्जनों महत्वपूर्ण प्रस्ताव बिना मंजूरी के लटक गए। ग्रामीणों में अमित कुमार, सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, राम किशन और त्रिलोक ने इस स्थिति पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उनका मानना है कि  कार्यकाल खत्म होने की कगार पर था, इसलिए लोगों को लगा कि अब नए प्रधान के आने पर ही बात करेंगे। कई गांवों में मुनादी या सोशल मीडिया के जरिए दी गई सूचना समय पर घर-घर नहीं पहुंची। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय लोग कृषि कार्यों में व्यस्त थे, जिससे ग्रामसभा प्राथमिकता से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन 16 पंचायतों में विकास की चाबी नई चुनी जाने वाली पंचायतों के हाथ में होगी। पिछला बकाया काम और नए साल के लक्ष्य, दोनों का दबाव नई पंचायत बॉडी पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed