फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Teachers should not be removed from Kotwali Bazar School

Kangra News: ‘कोतवाली बाजार स्कूल से न हटाए जाएं शिक्षक’

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers should not be removed from Kotwali Bazar School
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोतवाली बाजार से तीन शिक्षकों के तबादले पर अभिभावकों और अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को महासभा और स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने जिलाधीश कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधीश को ज्ञापन सौंप कर अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनुज कटोच ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 150 के करीब है, जो कि आसपास लगते स्कूलों की संख्या से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि स्कूल में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के शिक्षकों की कमी है। इन विषयों के जो टीजीटी शिक्षक यहां कार्यरत थे, उन्हें यहां से हटा दिया गया है। इसके चलते इन विषयों की पढ़ाई में बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस स्कूल में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। इससे बच्चों की पढाई में कोई हानि न हो और समय रहते अध्ययनरत बच्चों का सिलेबस भी पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed