फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB testing will be done at 37 places this month

Kangra News: इस माह 37 स्थानों पर होगी टीबी की जांच

Mon, 02 Jun 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
TB testing will be done at 37 places this month
पोर्टेबल एक्सरे मशीन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग इस माह 37 स्थानों पर टीबी जांच शिविर लगाएगा। धर्मशाला अस्पताल और टॉंग लेन संस्था की टीम विभिन्न स्थानों पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की टीबी जांच करेगी। इस दौरान जिन लोगों में टीबी के लक्षण पाए जाते है, उनकी टीबी की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

टॉंग लेन संस्था की टीम की ओर से 6 जून के तियारा ब्लॉक की पंचायत भटेड़ भूस्सल, 9 जून को गालियां, ब्लॉक नगरोटा बगवां के तहत 10 जून को सरोट, 12 जून को स्लेटगोदान, 13 को बरवाला, 16 को ठारु, 17 को रमेहड़ और 18 जून को एरला में शिविर लगाए जाएंगे। शाहपुर ब्लॉक के तहत 19 जून को भीटलू, 20 को हारचक्कियां, 21 को लपियाणा, 23 को सलवाना, 24 को बरंज, 25 को लदवाड़ा, 26 को सद्दूं और 27 जून को नेरटी में शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिला क्षय रोग केंद्र धर्मशाला की टीम की ओर से ब्लॉक ज्वालामुखी के तहत 2 जून को पंचायत बनखंडी, 3 को मझीण, महाकाल के तहत 4 को झिकली बेठ, 5 को खड़ा नाल और 6 जून को धनाग में शिविर लगाया जाएगा। नगरोटा सूरियां के तहत 9 जून को जवाली, 10 को पपेहण और 12 जून को भाली में शिविर लगाए जाएंगे। नूरपुर के तहत 13 जून को गंगथ, 16 को घियोरा, 17 को चलोह, इंदौरा के तहत 18 को मिलवां, 19 को थपकौर, 20 जून को डमटाल में शिविर लगेंगे। फतेहपुर खंड के तहत 21 जून को भरमाड़, 23 को रियाली, थुरल के तहत 24 को हलेर, 25 को नाहलना और गोपालपुर के तहत 26 को सुंगल और 27 जून को घुघर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में 37 स्थानों पर टीबी जांच शिविरों का आयोजन कर लोगों की जांच की जाएगी। तंबाकू का सेवन करने वालों में टीबी की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है। इसमें इलाज की सफलता कम और मृत्यु दर अधिक है। ऐसे में तंबाकू का सेवन करने वाले लोग शिविरों में जरूर टीबी की जांच करवाएं। - डॉ. राजेश सूद, जिला टीबी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed