फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB screening camps to be organised at 41 places in January

Kangra News: जनवरी में 41 जगह लगाए जाएंगे टीबी जांच शिविर

Tue, 30 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
TB screening camps to be organised at 41 places in January
जनवरी में 41 जगह लगाए जाएंगे टीबी जांच शिविर
विज्ञापन

हर दिन स्वास्थ्य विभाग दो जगह लगाएगा शिविर
विभाग के पास दो एक्सरे मशीन होने से मिलेगी गति
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को अब और गति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी 2026 में रोजाना दो जगह टीबी जांच शिविर लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली से 31 जनवरी तक 41 जगह शिविर लगाए जाएंगे। इनमें लोगों की छाती का एक्स रे करके टीबी के लक्षणों का पता लगाया जाएगा। शिविरों का आयोजन टीबी उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक खंड नगरोटा सूरियां के तहत एक जनवरी को हारियां और लाहडू, नगरोटा बगवां के तहत दो को अंदराड़ और टंग में शिविर लगेगा। तीन जनवरी को ज्वालामुखी के तहत मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज कुंडलीहार और चार को शाहपुर के तहत मझेरना स्वास्थ्य केंद्र और मझेरना पंचायत जबकि छह को भलेड़ स्वास्थ्य संस्थान और पंचायत में शिविर लगेगा।
विज्ञापन

सात जनवरी को नूरपुर के तहत आईटीआई जसूर, आठ को आईटीआई गंगथ और नौ को गोपालपुर के तहत आईटीआई बंदला में शिविर लगेगा। 12 को दरीण और सुदंगल, 13 को नगरोटा बगवां के तहत आईटीआई सरोत्री और सुन्नी, 15 को उथराग्रां और रसेहड़, 16 को नगरोटा सूरियां के तहत नियागल और सोलदा जबकि 17 को हरसर और अनालथ में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 को गोपालपुर के तहत शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज, 20 को थुरल के तहत जयसिंहपुर स्कूल और पंचायत, 21 को बालकपुरी स्कूल और पंचायत में लोगों की जांच की जाएगी। 22 को महाकाल ब्लॉक के तहत मैगजीन और खड़ा नाल, 23 को फतेहपुर के तहत भरमाड़, 24 को महाकाल के तहत चढ़ियार और संसाई में शिविर होगा। 27 को तियारा के तहत बड़ग्रां और बलोल, 28 को झिकली ईच्छी और कंदरेहड़, 29 को भवारना के तहत नौरा कॉलेज, 30 को फतेहपुर के तहत बरोट बनाल और 31 दिसंबर को नगरोटा बगवां के तहत नंगरोटी और तंगरोटी खास में शिविर लगाकर लोगों के छाती के एक्सरे किए जाएंगे।

कोट्स...
- जनवरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 41 स्थानों पर टीबी जांच शिविरों का आयोजन कर लोगों की जांच की जाएगी। अब स्वास्थ्य विभाग के पास अपनी दो पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन उपलब्ध हैं। अगर कोई पंचायत अपने क्षेत्र में शिविर लगवाना चाहती है तो वे संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. राजेश सूद, टीबी उन्मूलन एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed