{"_id":"66560fe905ab11d5f807f6b8","slug":"taught-to-stay-healthy-through-yoga-in-malhada-sihunta-kangra-news-c-88-1-cmb1002-125872-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिहुंता के मलाहड़ा में योग से स्वस्थ रहना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिहुंता के मलाहड़ा में योग से स्वस्थ रहना सिखाया
Tue, 28 May 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता पंचायत के मलाहड़ा गांव में आध्यात्मिक-उन्मीलन परिषद ने योग शिविर लगाया।
इसमें पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से भारत के युवाओं को समर्पित संगठन युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी संकल्प देव ने युवाओं को योग एवं प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की कुप्रवृत्तियों से बचने और जीवनी शक्ति के मूल के लिए वीर्य (बल) की रक्षा के उपाय भी बताए। एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में जागने का महत्व समझाया। शिविर में स्वामी संकल्प देव की प्रेरणाओं से प्रेरित होकर मलाहड़ा गांव के नागरिकों ने राष्ट्र के नव-निर्माण के पुनीत कार्य में योगदान करने की शुद्ध भावना से सुबह ब्रह्म-मुहूर्त्त में जगने और प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम का नियमित सत्र शुरू करने का विचार किया। संवाद
--