फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Targeted the Congress government over the promise of fifteen hundred rupees and raised slogans.

Kangra News: पंद्रह सौ रुपये के वादे पर कांग्रेस सरकार को घेरा, लगाए नारे

Sat, 12 Sep 2026 02:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Targeted the Congress government over the promise of fifteen hundred rupees and raised slogans.
पालमपुर में त्रिलोक कपूर की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा आक्रोश रैली निकालते हुए। स्त्रोत: संग
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को पालमपुर में 1500 रुपये का वादा पूरा न करने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अगुवाई में महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से भाजपा जिला कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है और जनता के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये देने का झूठा वादा कर ठगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, जिला महामंत्री राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष लता ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा कार्यालय में काटा शांता कुमार के जन्मदिन का केक
भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के शनिवार को मनाए जाने वाले जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शांता कुमार की मौजूदगी में केक काटा गया। त्रिलोक कपूर और अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर में भाजपा निरंतर ऊंचाइयों को छू रही है। इसके लिए उन्होंने त्रिलोक कपूर और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed