फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tapovan is decorated, government will arrive tomorrow

Kangra News: सज गया तपोवन, कल होगा सरकार का आगमन

Mon, 16 Dec 2024 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Dec 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Tapovan is decorated, government will arrive tomorrow
धर्मशाला। प्रदेश सरकार मंगलवार को शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला पहुंचेगी। 18 से 21 दिसंबर तक तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र चलेगा। सरकार के धर्मशाला पहुंचने से पहले रविवार की छुट्टी के दिन भी अधिकारियों ने तैयारियां जारी रखीं। शहर में विभागों ने कार्यालयों के बाहर तोरणद्वार सजाने और रंग-रोगन का काम लगभग पूरा कर लिया।
विज्ञापन

विधानसभा परिसर में मरम्मत कार्य, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाओं को सोमवार तक पूरा किया जाएगा। विधानसभा परिसर को रविवार को ही रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। तपोवन विधानसभा परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही कर्मचारियों ने पानी-बिजली की आपूर्ति को भी दुरुस्त कर दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सोमवार को तपोवन विधानसभा परिवार का दौरा करेंगे और सरकार के पहुंचने से पहले की गई तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
मंत्रियों के कमरों के बाहर लग गई नेम प्लेट, सीपीएस के खाली
विधानसभा में सीपीएस के कमरे खाली रहेंगे। सीपीएस के कमरों में कौन बैठेगा, यह विधानसभा अध्यक्ष ही तय करेंगे। वहीं, मंत्रियों के कमरों को सजाने के साथ ही नेम प्लेट भी लगा दी गई हैं। इसमें कमरा नंबर एक में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल, दो में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, तीन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह, चार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पांच में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बैठेंगे। वहीं, कमरा नंबर छह में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सात में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आठ में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और कमरा नंबर नौ में खेल एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed