{"_id":"67acb97991c312b06f0215d2","slug":"symptoms-of-tb-disease-found-in-14-people-in-malakana-kangra-news-c-95-1-kng1004-165195-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मलकाना में 14 लोगों में मिले टीबी रोग के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मलकाना में 14 लोगों में मिले टीबी रोग के लक्षण
Thu, 13 Feb 2025 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा के मलकाना में टीबी जांच शिविर में मरीजों के एक्सरे करती स्वास्थ्य कर्मी। -स्रोतः विभाग
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के इंदौरा स्वास्थ्य खंड के तहत मलकाना में बुधवार को टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 105 लोगों की पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों से जांच की गई। इसमें 14 लोगों में टीबी रोग के लक्षण पाए हैं। अब इन लोगों को आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद ने बताया कि यह शिविर 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के मामलों की समय पर पहचान कर मरीजों को सही उपचार उपलब्ध कराना है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग टीबी उन्मूलन के लिए नियमित रूप से जांच शिविरों का आयोजन कर रहा है, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को लंबे समय से खांसी, वजन घटने या कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। टीबी का जल्द इलाज संभव है और सरकार द्वारा मुफ्त दवाइयां एवं इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है।