फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Swami Premanand became the successor of Shri Gobind Jeevan Ashram Parour

श्री गोबिंद जीवन आश्रम परौर के स्वामी प्रेमानंद महाराज बने उतराधिकारी

Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Swami Premanand became the successor of Shri Gobind Jeevan Ashram Parour
श्री गोबिंद जीवन आश्रम में लोगो को प्रवचन सुनाते संत और बीच मे स्वामी प्रेमानंद। -संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। श्री गोबिंद जीवन आश्रम परौर में 16 दिन पहले विलीन हुए स्वामी प्रकाशानंद महाराज की शनिवार को षोडशी (सोलहवीं) मनाई गई। इसमें देशभर से साधु-संत पहुंचे। साथ ही स्वामी प्रेमानंद महाराज को आश्रम का उत्तराधिरकारी घोषित किया गया। आश्रम में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

हॉल में जगह न होने पर लोगों ने बाहर धूप में बैठकर भी साधु-संतों के प्रवचन सुने। बताया जाता है कि स्वामी प्रकाशानंद साल 1982 में परौर आए थे। उसके बाद पंजाब से जुड़े उनके भक्तों ने उनसे परौर में ही रहने का आग्रह किया था। लिहाजा, 1983 में स्वामी प्रकाशानंद महाराज स्थायी रूप से परौर में आ गए थे। जहां पर उन्होंने दो कमरों से आश्रम शुरू किया था, जो आज एक भव्य रूप में दिखाई देता है। आज पूरे देश से हजारों लोग आश्रम से जुड़े हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत कई नेता व अधिकारियों ने परौर आश्रम पहुंचकर स्वामी प्रकाशानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए स्वामी प्रकाशानंद महाराज की अगुवाई में आश्रम में साल 2020-21 में संस्कृत महाविद्यालय की नींव रखी गई थी।
विज्ञापन

इस मौके पर मध्यप्रदेश के महामंडलेश्वर स्वामी सिंह प्रखानंद महाराज, मोगा (पंजाब) के महामंडलेश्वर आत्मानंद महाराज, सुंदरनगर के स्वामी विशुद्धानंद महाराज, आश्रम संचालक रमेश ठाकुर, भरत राजगुरु, प्रदीप ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, कैलाश शास्त्री आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी के बताए मार्ग चलूंगा: स्वामी प्रेमानंद
स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि वह हमेशा गुरु प्रकाशानंद के बताए मार्ग पर ही चले हैं और आगे भी उनके मार्ग पर ही चलेंगे। कहा कि प्रभु नाम के प्रचार व प्रसार के लिए जीवनभर काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed