फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Swami and Sadhvi left bleeding after being attacked with a sword in Tipri

Kangra News: टिपरी में दराट से हमला कर लहूलुहान किए स्वामी और साध्वी

Mon, 03 Jun 2024 03:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Swami and Sadhvi left bleeding after being attacked with a sword in Tipri
टिप्परी में कुछ लोगो के हमले से घायल स्वामी।
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव टिपरी में एक आश्रम के स्वामी और साध्वी पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया। पुलिस को दी शिकायत में साध्वी ज्ञान प्रकाशानंद ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे जब स्वामी प्रकाशानंद अपने आश्रम में स्थित शहतूत के पेड़ की डालियां काटने गए तो पड़ोस में रहने वाले आरोपी ओंकार सिंह ने अपने परिवार सहित उन पर दराट से हमला कर दिया। जब साध्वी उन्हें छुड़ाने गई तो उन पर भी हमला कर दिया। इससे उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इसके बाद साध्वी थाना डमटाल पहुंचीं और प्राथमिकता दर्ज करवाई। जिस पर थाना डमटाल पुलिस टीम ने स्वामी और साध्वी को सिविल अस्पताल इंदौरा में भर्ती करवाया। वहीं, इंदौरा में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और सिर पर गंभीर चोट होने के चलते उन्हें सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों का इलाज अब नूरपुर में चल रहा है। इस मामले में थाना डमटाल में मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed