फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Survey of property tax will be done at government level in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में सरकारी स्तर पर होगा संपत्ति कर का सर्वे

Mon, 07 Aug 2023 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Survey of property tax will be done at government level in Dharamshala
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में अब संपत्ति कर लगाने को लेकर नए सिरे से किया जाने वाला सर्वे अब सरकारी स्तर पर किया जाएगा। इसको लेकर सरकार की ओर से अधिकृत जो कंपनी, प्रदेश भर में सर्वे कर रही है, उससे नगर निगम धर्मशाला प्रबंधन की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


अभी तक सकारात्मक बातचीत हो रही है और सब सही रहा तो यह सर्वे अब सरकारी स्तर पर होना तय है। जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला में पहले भी नई प्रणाली के तहत संपत्ति कर लगाने को असेसमेंट सर्वे किया गया था, लेकिन इस सर्वे कर रही कंपनी ने छह माह के सर्वे के लिए साढ़े सात साल लगा दिए। इसके चलते कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया है। अब तक निगम की ओर से सभी 17 वार्डों का नए सिरे से असेसमेंट सर्वे करवाया जाना है।
विज्ञापन

सर्वे को लेकर निगम के पाषर्दों ने उठाए थे सवाल
नगर निगम धर्मशाला में इससे पहले साल 2016 में संपत्ति कर को लेकर असेसमेंट सर्वे का लेकर टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई थी। इसके तहत 25 लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया गया था। वहीं, कंपनी को इस सर्वे प्रकिया को छह माह में पूरा करना था। इसके लिए कंपनी को छह लाख रुपये की अदायगी भी कर दी गई थी, लेकिन 2023 तक भी यह टेंडर पूरा नहीं हो पाया। नगर निगम की ओर से जुलाई में हुए जनरल हाउस में पार्षदों ने भी सर्वे की खामियों को लेकर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर होगा प्रोपर्टी टैक्स असेसमेंट सर्वे
नगर निगम धर्मशाला में नए सिरे से संपत्ति कर लगाने को किए जाने वाला असेसमेंट सर्वे सरकारी स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में विभिन्न जगह संपत्ति कर सर्वे कर रही कंपनी के साथ बातचीत की जा रही है।
- अनुराग चंद्र, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed