फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surveillance will increase in Dharamshala Hospital, 10 new CCTV cameras will be installed

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में बढ़ेगी निगरानी, 10 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Surveillance will increase in Dharamshala Hospital, 10 new CCTV cameras will be installed
धर्मशाला अस्पातल के मुख्य द्वार पर लगाया गया नया कैमरा। संवाद
धर्मशाला। धर्मशाला अस्पताल में सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए 10 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से आठ कैमरे अस्पताल परिसर के बाहरी हिस्से में और दो कैमरे अस्पताल के भीतर लगाए जाएंगे। यह कदम सुरक्षा को मजबूत करने और चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल अस्पताल के मुख्य द्वार के अंदर और बाहर एक-एक कैमरा लगाया गया है। जल्द ही अन्य आठ कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां पहले कैमरे नहीं थे। इससे अस्पताल की निगरानी बेहतर होगी और आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाना आसान होगा। धर्मशाला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया गया। अस्पताल परिसर में पहले से लगभग 30 कैमरे लगे हुए हैं लेकिन कैमरों की कमी के कारण कई बार चोरियां और अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में, कैमरों की कमी के कारण खुले में फेंकी गई दवाइयों की खेप का पता नहीं चल पाया था। यह कदम रात के समय सुरक्षा को और भी मजबूत करेगा, जब सुरक्षा कर्मियों की संख्या सीमित होती है।
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। पूरे परिसर में 10 नए कैमरे लगाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में पहले कैमरे नहीं थे, वहां पर उनको स्थापित किया जाएगा। अभी दो नए कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed