फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Supplementary and improvement exams for classes 10 and 12 will be held in June at 98 centres.

Kangra News: जून में 98 केंद्रों पर होंगी 10वीं-12वीं की सप्लीमेंटरी और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं

Mon, 25 May 2026 06:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
Supplementary and improvement exams for classes 10 and 12 will be held in June at 98 centres.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जून माह में प्रदेश भर के 98 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित (रेगुलर) सप्लीमेंटरी तथा इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी में 13, शिमला में 12, हमीरपुर में 10, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर व सोलन में सात-सात, ऊना में छह, कुल्लू में पांच तथा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में दो-दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ये सभी केंद्र 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए अधिकृत रहेंगे। परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए बोर्ड ने केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य की है और इसकी फुटेज कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि ये सभी परीक्षा केंद्र अस्थायी प्रकृति के होंगे। यदि किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम पाई जाती है, तो उसे नजदीकी परीक्षा केंद्र के साथ मर्ज (विलय) किया जा सकता है। इसलिए परीक्षार्थी किसी भी संभावित बदलाव के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed