{"_id":"6a52a5a4ee889c5a87015a58","slug":"sunil-found-unconscious-in-the-forest-has-died-sahil-had-been-accused-of-his-murder-kangra-news-c-95-1-kng1045-244256-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के पहिये जाम, 22 महीने बाद भी नहीं मिल पाया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के पहिये जाम, 22 महीने बाद भी नहीं मिल पाया स्टाफ
Sun, 12 Jul 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में करीब दो साल से बिना डाईवर के खड़ी फूड सेफ्टी वैन। अमर उजाला
धर्मशाला। खाद्य पदार्थों में मिलावट की मौके पर जांच करने के लिए जिला कांगड़ा को सितंबर 2024 में दो अत्याधुनिक फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) मिलीं थी। वाहन मिलने के करीब 22 महीने बाद भी इनमें चालक और तकनीकी स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। नतीजतन दोनों वैन सड़क पर नहीं उतर सकीं और लंबे समय से एक ही जगह खड़े रहने के कारण अब उनकी बैटरियां भी जवाब देने लगी हैं।
इन मोबाइल लैब का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन सहित विभिन्न अवसरों पर बाजारों में खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर जांच करना, मिलावट पर तत्काल कार्रवाई करना और लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। मगर, चालक और आवश्यक स्टाफ न होने के कारण यह पूरी व्यवस्था धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही है।
वाहनों का उपयोग नहीं होने से अब इनमें तकनीकी दिक्कतें भी सामने आने लगी हैं, जिससे इन्हें दोबारा चालू करने पर अतिरिक्त बजटीय खर्च आएगा। वर्तमान में विभाग पहले से ही स्टाफ और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है, जिससे नियमित निरीक्षण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जिला कांगड़ा को दो फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन मिली हैं, लेकिन उनके लिए चालक और अन्य स्टाफ तैनात नहीं किया गया है। स्टाफ की तैनाती के बाद ही इन वाहनों का उपयोग जनहित में किया जा सकता है। -डॉ. सविता ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, कांगड़ा