फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sulyali team won the title of Cricket Carnival Season-3

Kangra News: सुलयाली टीम ने जीता क्रिकेट कार्निवल सीजन-3 का खिताब

Tue, 11 Nov 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Sulyali team won the title of Cricket Carnival Season-3
क्रिकेट कार्निवल सीजन-3 में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्याति​थि। -स्रोत: सभा
जसूर (कांगड़ा)। सुलयाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल सीजन-3 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सुलयाली ने पंजाहड़ा टीम को 10 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। तीन दिवसीय इस क्रिकेट महोत्सव में लगभग 30 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बरंडा टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि बासा बजीरा टीम चौथे स्थान पर रही। विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार, तीसरे स्थान को 11 हजार और चौथे स्थान को 7,100 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में पंजाहड़ा के खिलाड़ी साहिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्हें 11 हजार रुपये नकद से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की दिशा में प्रेरित करते हैं। सभा अध्यक्ष अकिल बख्शी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समाजसेवी संजय पराशर की ओर से मर्चेंट नेवी में रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed