फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukhu government deviated from the footsteps of Virbhadra by closing educational institutions: Dr. Rajiv

शिक्षण संस्थान बंद कर सुक्खू सरकार वीरभद्र के पदचिह्नों से हटी: डॉ. राजीव

Sun, 23 Feb 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government deviated from the footsteps of Virbhadra by closing educational institutions: Dr. Rajiv
जसूर में पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. राजीव भारद्वाज और अन्य भाजपा नेता। संवाद
जसूर (कांगड़ा)। प्रदेश में एक हजार शिक्षण संस्थानों को बंद कर प्रदेश सरकार अपने दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के मार्ग को तिलांजलि दे रही है, जिन्होंने कहा था कि अगर एक बच्चा भी पढ़ने योग्य होगा तो उसके लिए स्कूल खोला जाएगा। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जसूर स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर विकसित भारत के रोडमैप कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में प्रधानमंत्री ने युवा, किसान, महिला और गरीब को ही चार जातियों में माना और इनके उत्थान के लिए इस बजट में इन वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। इसी के तहत निर्णय लिया गया था पिछले बजट में चार करोड़ गरीबों को मकान दिए गए थे और इस बार 3 करोड़ गरीबों को मकान देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं बेटियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। वहीं स्टार्टअप योजना में भरपूर बजट देकर युवाओं को रोजगार दिया है। असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए भी विश्वकर्मा योजना में 30 हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक टैक्स में छूट मध्यम वर्ग को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से भरपूर सहायता मिल रही है लेकिन उसका धन्यवाद करने की बजाय मंत्री और मुख्यमंत्री केंद्र को कोसते रहते हैं। प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए पूछे गए प्रश्न पर भारद्वाज ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता इस पद को सुशोभित कर सकता है। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह मंजूर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed