फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukhu government cheated 185 veterinary pharmacists: Vishwa Chakshu

185 पशु चिकित्सा फार्मासिस्टों के साथ सुक्खू सरकार ने किया धोखा : विश्व चक्षु

Mon, 22 Jul 2024 04:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government cheated 185 veterinary pharmacists: Vishwa Chakshu
धर्मशाला। हाल ही में पशु पालन विभाग में अनुबंध के आधार पर रखे गए 185 पशु चिकित्सा फार्मासिस्टों के नियुक्ति आदेशों को रद्द करने पर भाजपा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा है कि रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई सुक्खू सरकार रोजगार छिनने में लगी हुई है। 185 पशु चिकित्सा फार्मासिस्टों के नियुक्ति आदेशों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने किस मंशा के साथ रद्द किया है, इसे स्पष्ट किया जाए।
विज्ञापन

चक्षु ने कहा कि पहले रोजगार देने के आदेश जारी करना और बाद में उन्हीं आदेशों को रद्द करना स्पष्ट करता है कि सुक्खू सरकार रोजगार देने के हक में नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करने वाली सुक्खू सरकार रोजगार विरोधी साबित हुई है। पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने को प्राथमिकता दी थी, लेकिन जबसे सुक्खू मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, तब से प्रदेश का उद्योग बैकफुट पर चला गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed