फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukadi Cricket Tournament, Friends Eleven won the title by defeating Fatehpur

Kangra News: सुकैड़ी क्रिकेट स्पर्धा, फ्रेंड्स इलेवन ने फतेहपुर को हराकर जीता खिताब

Tue, 03 Feb 2026 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Feb 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sukadi Cricket Tournament, Friends Eleven won the title by defeating Fatehpur
सुकैड़ी में विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत ः क्लब
नगरी/चामुंडा (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के सुकैड़ी में पिछले एक महीने से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। युवा शक्ति कंडी की ओर आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में फतेहपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 64 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, तनिश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, पंकज ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जबकि गगन कपूर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल को मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश न पहुंच पाने पर उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भिजवाई। टूर्नामेंट की सभी ट्रॉफियां विरासत कॉटेज पालमपुर द्वारा प्रायोजित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed