फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Subhash Chandra Bose's important role in the country's independence: Parmar

दरंग स्थापित होगी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा : परमार

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose's important role in the country's independence: Parmar
दरंग में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रृदाजंलि देते विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति दरंग, धोरण, घनेटा ने सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

परमार ने इस क्षेत्र से संबंधित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कर्म सिंह गुलेरिया, स्वर्गीय मंगत राम और स्वर्गीय लाल सिंह तितरिया के
परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि फोर लेन निर्माण के चलते दरंग में लगी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को यहां किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर सुंदर पार्क निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा भारत कि आजादी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका महानायक की रही है और उनकी जयंती को मनाने से हमारी युवा पीढ़ी को भी नेता जी को जानने समझने का अवसर मिलता है। इस मौके पर अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद, बीडीसी अध्यक्ष अनीता चौधरी, बीडीसी सदस्य पवन कपूर, बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, बीडीसी सदस्य रक्षा देवी, दरंग की प्रधान इंदु गुलेरिया, धनेटा की प्रधान सीमा चौधरी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, मोनिका राणा, मंजुला गुलेरिया, रिपु दमन गुलेरिया, कृष्ण स्याल, रिटायर कर्नल सुरेश धीमान, प्रधान परौर रोजी राणा, समिति के सदस्य, तहसीलदार सार्थक शर्मा, नायब अब्दुल बशीर, एसडीओ जल शक्ति डीएस परमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज में मनाई जयंती
पालमपुर (कांगड़ा)। नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग पालमपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई। इसी उपलक्ष्य पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा, कर्नल डीसी राणा एवं केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सुपहिया ने किया। इस उपलक्ष्य पर नृत्य, गायन एवं कविता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन भुवनेश सूद और मैनेजिंग डायरेक्टर विशारद सूद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed