फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   sub inspector fell down from building and died

पीटीसी डरोह में तीसरी मंजिल से गिरकर एसआई की मौत

Mon, 18 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sub inspector fell down from building and died
डरोह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में एचपीसीटीएस वायरलेस विभाग में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर रैंक का यह अधिकारी सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 35 मिनट पर ड्यूटी के दौरान इंटरनेट की तार और एंटीना को ठीक कर था। उसका खिड़की से पैर फिसला, जिस कारण वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार कटोच बतौर सब इंस्पेक्टर पीटीसी डरोह में वायरलेस विभाग में तैनात था। जयसिंहपुर उपमंडल के लंबागांव के कटोचा रोपड़ियां का रहने वाला था। संजीव कुमार को घायल अवस्था में पीएचसी डरोह में प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पैतृक गांव कटोचा रोपड़ियां के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव कटोच अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed