{"_id":"6adfa3c41faff86d530c6ccc","slug":"students-will-showcase-their-talent-in-folk-dance-at-the-state-level-kangra-news-c-90-1-mnd1001-219305-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोकनृत्य में राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोकनृत्य में राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगी छात्राएं
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला स्तरीय रंगोत्सव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लपास की छात्राओं ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। ग्रुप-3 में जीत के साथ छात्राओं ने क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर पर लगातार तीन खिताब अपने नाम किए हैं। अब वे राज्यस्तरीय रंगोत्सव में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता विवेक ठाकुर ने बताया कि माध्यमिक कक्षाओं की छात्राएं रिया, पलक, गोपी और मानवी ने पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। छात्राओं ने पहले क्लस्टर स्तर, फिर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता और अब जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी सुनील दत्त ठाकुर और शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी एजुकेशन) मीना राठौर ने संयुक्त रूप से की। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।