फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students will be able to take admission in government schools with late fees till April 30

Kangra News: सरकारी स्कूलाें में लेट फीस के साथ 30 अप्रैल तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी

Wed, 16 Apr 2025 04:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to take admission in government schools with late fees till April 30
पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक प्रवेश के लिए पहले 10 अप्रैल तक दिया था मौका
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विभाग ने आगे बढ़ाई तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिले के सरकारी स्कूलों में 10 अप्रैल तक प्रवेश लेने से चूके विद्यार्थी अब 30 अप्रैल तक लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले बिना लेट फीस के साथ प्रवेश की तिथि 10 अप्रैल रखी थी, लेकिन जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने अब इस तिथि को आगे बढ़ाया है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक अजय संबयाल ने बताया कि जिले के स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक ही जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर रुझान देखा गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में अभी तक कितने दाखिले हुए हैं, इसका सही पता 30 अप्रैल के बाद ही लग सकता है। प्रवेश प्रकिया शुरू होने से पहले ही स्कूल स्टाफ ने स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर विशेष प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान छेड़ा गया था। इस दौरान जहां सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं को पंफ्लेट और बैनरों के माध्यम से बताया गया था, वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभिभावकों को सरकारी स्कूलों छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और स्कालरशिप के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थी 30 अप्रैल तक लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। विद्यार्थियों की वर्दी स्कूल प्रबंधन ही तय करेगा। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होते ही उन्हें किताबें भी वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed