{"_id":"6149ef0c8ebc3ec91f25ebc9","slug":"students-of-lunj-college-boycotted-classes-kangra-news-sml3846408190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पद भरने को लंज कालेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पद भरने को लंज कालेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लंज कॉलेज में खाली पदों को भरने के लिए प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज (कांगड़ा)। लंज महाविद्यालय में दो सालों से खाली चल रहे पदों को लेकर छात्र-छात्राओं का सब्र का बांध आखिर टूट गया। प्राध्यापकों के पद भरने के लिए मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने पूर्ण रूप से कक्षाओं का बहिष्कार किया।
छात्रों का कहना है कि दो सालों से महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर का पद खाली चल रहा है और करीब एक साल से अंग्रेजी के प्रोफेसर भी नहीं हैं। यहां तक कि म्यूजिक के प्रोफेसर का पद व गणित के प्रोफेसर की पोस्ट न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई में मुश्किलें आ रही हैं। ऐसे में छात्रों ने जब तक खाली चल रहे पदों को नहीं भरा जाता है, तब तक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। छात्रों का कहना है कि पहले ही प्रोफेसरों के पद खाली चल रहे हैं और जो प्रोफेसर लंज कॉलेज में हैं, उनको भी प्रभावशाली सरकार के मंत्री तिकड़म लगाकर उनकी डेपुटेशन पर दूसरे कॉलेजों में ड्यूटी लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार मंत्री सरवीण चौधरी में बात कर चुके हैं। लेकिन समस्या अभी तक हल नहीं हुई है।
वहीं परीक्षित पाठक, साक्षी जंवाल, वर्षा पटियाल, शिवाली, नितिश, शिवम पांजला, अब्बु, तमन्ना, भारती, साक्षी, नितिन, अविनाश, संजय, नवीत आदि ने बताया कि जब तक प्रोफेसरों के पदों को नहीं भरा जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं एसएमसी कमेटी के प्रधान मीना देवी कमेटी सदस्यों के साथ प्रदर्शन में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डाक्टर वेद प्रकाश पटियाल ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को अवगत करवा दिया है। उन्होंने जब तक पोस्टों को नहीं भरा जाता है, तब तक डेपुटेशन पर स्टाफ भेजने की बात कही है।