{"_id":"68790451b230c6823200b84e","slug":"students-made-aware-about-the-application-process-and-importance-of-scholarship-kangra-news-c-95-1-kng1023-186399-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छात्रवृत्ति की आवेदन प्रक्रिया और महत्ता पर जागरूक किए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छात्रवृत्ति की आवेदन प्रक्रिया और महत्ता पर जागरूक किए छात्र
Fri, 18 Jul 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और आर्थिक सहयोग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं पर जागरूकता एवं ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने की।
उन्होंने छात्रवृत्ति को छात्रों की आर्थिक मदद का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि ये योजनाएं विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समय रहते आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखें। स्कॉलरशिप प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने सत्र का संचालन करते हुए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया, पोर्टल का उपयोग और समय-सीमा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्रों को बताया कि सही और समय पर आवेदन कैसे किया जाए, ताकि वे छात्रवृत्ति का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें। सत्र के दौरान डॉ. अमित कौड़ा और प्रो. रेनू भाटिया ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें योजनाओं की गंभीरता को समझने और पूरी जागरूकता के साथ आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। ओरिएंटेशन सत्र में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और छात्रवृत्ति से संबंधित अपने प्रश्न पूछे। सत्र ने छात्रों में जागरूकता बढ़ाने और उनके शैक्षणिक भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।