{"_id":"68876b31aff2c683fd0b3cd6","slug":"students-made-aware-about-hepatitis-kangra-news-c-95-1-kng1002-188160-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
Tue, 29 Jul 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अंजू आर चौहान ने की। सहायक आचार्य पीतांबर सिंह ने विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह लीवर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो समय पर ध्यान न देने पर लीवर फेलियर या कैंसर का कारण बन सकती है।
उन्होंने यह भी समझाया कि कई बार हमारी ही आदतें अनजाने में इस बीमारी को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं आस्था और ऋषिता, द्वितीय वर्ष की सान्या मनकोटिया और हर्षिता ठाकुर ने हेपेटाइटिस के लक्षण, इसके फैलने के कारण और वैक्सीनेशन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इसका पता चल जाए तो इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में हेपेटाइटिस विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी का संचालन सहायक आचार्य भीष्म दत्त ने किया।