फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Strong storm shatters hopes of orchardists, destroys 150 metric tons of mango crop

Kangra News: तेज अंधड़ ने तोड़ीं बागवानों की उम्मीदें, 150 मीट्रिक टन आम की फसल तबाह

Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Strong storm shatters hopes of orchardists, destroys 150 metric tons of mango crop
धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार देर रात आए अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अंधड़ चलने से नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, जवाली और आसपास के क्षेत्रों में कच्चे आम पेड़ों से गिर गए। इससे लगभग 150 मीट्रिक टन आम की फसल तबाह हो गई है। वहीं मुल्थान में मकानों की छतें उड़ने और बनखंडी में नेशनल हाईवे पर विशाल पेड़ गिरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

तूफान का रौद्र रूप रेल सेवा पर भी दिखा, जहां ट्रैक पर पत्थर और पेड़ गिरने से ट्रेनों के पहिये थम गए। इंदौरा और जालग सहित कई इलाकों में बिजली के दर्जनों खंभे टूटने से अंधेरा छाया रहा और संचार व्यवस्था चरमरा गई। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार इस बार जिला में आम की फसल ऑन एयर (बेहतर उत्पादन का साल) थी, जिससे बागवानों को अच्छे मुनाफे की आस थी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने इस सीजन में 18 से 19 हजार मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन रविवार की एक रात ने इस गणित को बिगाड़ दिया है। नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, जवाली और देहरा जैसे मुख्य फल उत्पादक क्षेत्रों में अंधड़ ने न केवल कच्चे फलों को झाड़ा है, बल्कि पेड़ों की टहनियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे भविष्य में लगने वाली फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। पहले बेमौसमी बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया और अब इस अंधड़ ने बागवानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. अलक्ष पठानिया ने बताया कि विभाग की टीमें धरातल पर नुकसान का आंकलन कर रही हैं। हर ब्लॉक से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई जा रही है, जिसे राहत कार्यों के लिए सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
मुल्थान में दो घरों की छतें उड़ीं, सुरक्षित स्थानों पर ली शरण
मुल्थान (कांगड़ा)। तहसील मुल्थान की पोलिंग, धरमान और मुल्थान पंचायतों में रात करीब 2 बजे चले तेज अंधड़ ने तांडव मचाया। यहां दो मकानों की छतें लकड़ी सहित उड़ गईं। इससे प्रभावित परिवारों ने दूसरों के घरों में शरण ली। तहसीलदार हरीश ने बताया कि पटवारियों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे एसडीएम बैजनाथ को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर तिरपाल मुहैया करवाए गए हैं।

इंदौरा में आम और लीची की 20 फीसदी फसल बर्बाद
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा में 15 फीसदी आम और 5 फीसदी लीची की फसल तूफान की भेंट चढ़ गई। घंडरा के उद्यम सिंह कटोच, चंद्रमोहन कटोच, बृज मोहन शर्मा, रमन कटोच और कुलबिंद्र सिह ने बागवानों का कहना है कि पहले बारिश ने फूल सड़ाया और अब अंधड़ ने बची कसर पूरी कर दी। अंधड़ इतना तेज था कि कई पेड़ बीच से टूट गए और कई जड़ से उखड़ गए। वहीं, बिजली के तार और खंबे क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। उद्यान विकास अधिकारी डॉ. निशांत कटोच के अनुसार क्षेत्र में 5,540 हेक्टेयर में आम की खेती होती है। यहां फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
अंधड़ के बाद कई गांव अंधेरे में, नेटवर्क भी ठप
जालग (कांगड़ा)। मौसम बदलने के साथ ही रविवार देररात चले अंधड़ से जालग, लंघा, द्रमन और महाराज नगर सहित कई गांवों में पेड़ गिर गए हैं। इससे बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं, जिससे कई गांव में आपूर्ति ठप हो गई है। गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं। सोमवार सुबह कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। मगर कई जगह अब भी अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत उपमंडल भवारना के सहायक अभियंता मयंक शर्मा ने बताया कि जालग, मनियाडा़, खैरा, रिट जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति मंगलवार दोपहर तक बहाल होने की उम्मीद है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई जगह नेटवर्क भी ठप हो गया है।

बनखंडी में एनएच पर गिरा पेड़, ढाई घंटे तक लगा जाम
गुलेर (कांगड़ा)। देहरा-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनखंडी के पास सोमवार सुबह सिंबल का बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि कोई वाहन चपेट में नहीं आया, हालांकि दो गाड़ियां और एक दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। लगभग ढाई घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिसे बाद में रानीताल पुलिस और वन विभाग ने पेड़ काटकर सुचारू करवाया।
ट्रैक पर पत्थर-पेड़ गिरने से बाधित रही रेल सेवा
बैजनाथ (कांगड़ा)। रविवार देर रात को हुई तेज बारिश और अंधड़ के कारण रेल सेवा भी बाधित हुई है। पपरोला-पालमपुर और पपरोला जोगिंद्रनगर रेल लाइन पर पेड़ और बड़े पत्थर गिरने से सोमवार सुबह के समय ट्रेनों की आवाजाही बंद रही है। पपरोला-पालमपुर के बीच रेल लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाकर दोपहर 1:20 बजे पपरोला से कांगड़ा के लिए ट्रेन को भेजा है। वहीं, पपरोला से जोगिंद्रनगर रेल लाइन पर एहजू के पास बड़े पेड़ गिरने से रेल सेवा बाधित रही। यहां मंगलवार तक ट्रैक के सुचारू होने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन पपरोला के प्रभारी राजेश भारद्वाज ने कहा कि सोमवार को पपरोला से कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन भेजी गई है। संवाद

धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।

धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।

धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू में आंधड़ से जमीन पर गिरी आम की फसल। अमर उजाला- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed