{"_id":"69ee203b8fb577ee2d07d702","slug":"straw-and-wheat-crops-were-burnt-in-107-canal-area-in-jawali-kangra-news-c-95-1-kng1004-231791-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली में 107 कनाल क्षेत्र में तुड़ी और गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली में 107 कनाल क्षेत्र में तुड़ी और गेहूं की फसल जली
Mon, 27 Apr 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
जवाली के सिद्धाथा क्षेत्र में खेतों में लगी आग को काबू करते फायर ब्रिगेड की टीम । जागरूक पाठक
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत सिद्धाथा क्षेत्र के चलवाड़ा गांव में रविवार दोपहर बाद भीषण आग ने किसानों की साल भर की मेहनत को स्वाह कर दिया। अग्निकांड में 100 कनाल भूमि पर रखे तुड़ी के ढेर और करीब सात कनाल भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
स्थानीय किसानों जग्गा सनोरिया, मस्त राम, लकी सनोरिया और अमित भोला ने बताया कि थ्रेसिंग के बाद उन्होंने खेतों में तुड़ी के ढेर लगा रखे थे। अचानक लगी आग ने सूखे खेतों और तेज हवा के कारण चंद मिनटों में ही रौद्र रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय निवासी शमशेर सिंह की करीब सात कनाल गेहूं की खड़ी फसल भी इस आग की भेंट चढ़ गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रभावित किसानों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उनके हुए भारी नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
हमें चलवाड़ा गांव निवासी शमशेर सिंह का फोन प्राप्त हुआ था। इसके बाद टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। अग्निकांड में किसानों की तुड़ी और फसल का काफी नुकसान हुआ है। यदि समय रहते काबू न पाया जाता, तो आग आसपास की बस्तियों तक पहुंच सकती थी। -अजय कुमार, फायर अधिकारी