फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Storm, rain and hailstorm ruined the hard work of farmers.

Kangra News: अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Sat, 11 May 2024 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 May 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Storm, rain and hailstorm ruined the hard work of farmers.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल खराब होने के कगार पर है। कई क्षेत्रों में बारिश से खेतों में काटकर रखी फसल भीग गई। वहीं, कुछ लोगों ने जद्दोजहद कर बारिश से पहले फसल की थ्रेसिंग करवा ली। तेज हवाओं में थ्रेसिंग करवाने से किसानों को तूड़ी का नुकसान तो हुआ, लेकिन दाने बच गए।
विज्ञापन

वहीं, जिन किसानों की फसल भीग गई है, वे मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल सूखे और उसकी थ्रेसिंग करवाई जा सके। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 91,000 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाई जाती है। सिंचित और गैरसिंचित इलाकों में फसल की कटाई जारी है। अगले दो दिनों तक मौसम विभाग की ओर से बारिश और अंधड़ का अलर्ट बताया गया है, जिससे किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर खराब मौसम का दौर जारी रहा तो सूखी फसल का दाना झड़ने लगेगा, जिसका सीधा असर पैदावार पर होगा।
विज्ञापन

इससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, तेज अधंड के कारण फलदार पौधों से भी फलों की तैयार हो रही नई फसल को भी नुकसान पहुंचेगा। इस समय जिला कांगड़ा में लीची, आम, संतरा और नींबू आदि की नई फसल तैयार हो रही है, जिसे तेज अधंड़ से नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा खेतों में आलू की फसल की तैयार हो गई है और भारी बारिश के कारण आलू खेतों में सड़ भी सकते हैं। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में दो से तीन दिन पहले तपती गर्मी के कारण अधिकतर तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अधिकतर तामपान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अगले दो दिन में तापमान और कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा में ओलावृष्टि और बारिश से फसल खराब

खैरा (कांगड़ा)। खैरा में ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है तो दूसरी ओर खेतों में कटी हुई फसल भी खराब हुई है। हालांकि खैरा और आसपास के इलाकों में अधिकतर किसानों ने गेहूं की थ्रेसिंग कर ली थी, लेकिन कुछ किसानों की गेहूं की फसल पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। वाहे दा पट्ट के चंचल पाल भंगालिया ने बताया कि उनकी चार कनाल जमीन में गेहूं की खड़ी फसल बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो गई। किसानों का कहना है की इस बार लावारिस पशुओं को गोशाला में भेजकर फसल को बचाया था, लेकिन अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed