फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Storage arrangements should be made near crop procurement centers: Nandita

कांगड़ा जिला में फसल की भंडारण क्षमता बढ़ाने को उठाएं कदम: नंदिता

Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Storage arrangements should be made near crop procurement centers: Nandita
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी नंदिता गुप्ता ने कांगड़ा जिला के पालमप? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की संयुक्त सचिव नंदिता गुप्ता ने पालमपुर और रोपड़ी में अनाज भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया। इन केंद्रों का सुचारु संचालन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसके बाद धर्मशाला में जिला प्रशासन, कृषि मंडी उपज समिति, फूड कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने किसानों को उत्पादों के भंडारण तथा विपणन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद केंद्रों के नजदीक ही भंडारण की उचित व्यवस्था के लिए आधारभूत संरचना विकसित की जाए।
विज्ञापन

आगामी सीजन में खरीफ फसल की खरीद से पहले कृषि उपज मंडी समिति, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा फूड कॉरपोरेशन आपसी समन्वय के साथ अनाज के भंडारण के लिए कार्ययोजना बनाएंगे। इसके साथ ही भंडारण केंद्रों के लिए भी उपयुक्त स्थान तय किए जाएं। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, एडीसी गंधर्वा राठौर, फूड कॉरपोरेशन और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed