फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   statue enograte

स्व. चौधरी सरवन कुमार की प्रतिमा के अनावरण पर परिवार हुआ भावुक

Mon, 09 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
statue enograte
पंचायत सिहोटू के अटियालदाई में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी सरवन कुमार की प्रतिमा का आवरण करते ? - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल में साल 1977 में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के नेतृत्व में पहली बार बनी गैर कांग्रेस सरकार में पहले विधानसभा अध्यक्ष चौधरी सरवन कुमार की पहली प्रतिमा का अटियालादाई में अनावरण किया किया। प्रतिमा के अनावरण के मौके पर स्व. चौधरी सरवन कुमार का परिवार भावुक हो गया। लोगों ने चौधरी सरवन कुमार अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन

चौधरी सरवन कुमार जनता पार्टी में बड़े नेता माने जाते थे। शांता कुमार के करीबी होने के कारण वह जनता पार्टी की सरकार में विस अध्यक्ष बने थे। बाद में स्वास्थ्य, आबकारी एवं कराधान मंत्री भी बने थे। विपिन सिंह परमार ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज उनकी प्रतिमा का अनावरण मेरे हाथों से हुआ। कहा कि चौधरी सरवन कुमार ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। स्व. चौधरी सरवन कुमार के बेटे सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश सुरेश चौधरी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग का सम्मान भाजपा सरकारों के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने महान विभूतियों को सम्मान देने की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed