फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State level Shri Krishna Janmashtami festival will start with procession

Kangra News: शोभायात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Thu, 22 Aug 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 22 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
State level Shri Krishna Janmashtami festival will start with procession
नूरपुर(कांगड़ा)। श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का 26 अगस्त को भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ होगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे चौगान मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शाम चार बजे श्री बृजराज स्वामी मंदिर में पहुंचेगी।
विज्ञापन

जहां पर मुख्यातिथि पूजा अर्चना करने के उपरांत मुख्य आयोजन स्थल पर भक्तिमय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 26 अगस्त को पहली सांस्कृतिक संध्या पर हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति होगी। 27 अगस्त को राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन समारोह में नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की दूसरी संध्या पर मशहूर पहाड़ी गायक ईशांत भारद्वाज के अलावा मुंबई में ड्रीम गर्ल हेमामालिनी को संगीत की शिक्षा देने वाले डाॅ. गगन सिंह जम्वाल अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाएंगे। मूलतः नूरपुर की ठेहड़ पंचायत के डाॅ. गगन जंबाल संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके है, लेकिन यह पहला मौका है जब डाॅ. गगन जम्वाल अपने गृह क्षेत्र में किसी बड़े कार्यक्रम में अपने संगीत का जलवा बिखेरेंगे। उधर, स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है और सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से शोभायात्रा और भक्तिमय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed