Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State level Mahashivratri festival begins with procession in Baijnath

Kangra News: बैजनाथ में राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शोभायात्रा के साथ आगाज

Thu, 27 Feb 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
State level Mahashivratri festival begins with procession in Baijnath
बैजनाथ शिव मंदिर में ​शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : परिजन।
बैजनाथ(कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ में भव्य शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने झंडा फहराने की रस्म अदा कर किया।
विज्ञापन

रेस्ट हाउस से इंदिरा गांधी मैदान तक निकाली गई शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक किशोरी लाल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस मौके पर धर्माणी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में क्वालिटी पर फोकस कर विकास को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में सुधारात्मक फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में हिमाचल आत्मनिर्भर और समृद्ध बनकर देश का विकसित राज्य बने। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के लिए बहुतकनीकी काॅलेज की घोषणा की है। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे दक्ष बने और नई ऊंचाई प्राप्त करें, इसके लिए स्किल डेवलपमेंट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धर्माणी ने मेला समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इससे पहले मंत्री और विधायक ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इंदिरा गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारंभ और अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर, पूर्व प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, रविंद्र राव, नगर पंचायत के अध्यक्ष आशा देवी, एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ महाशिवरात्रि लोगों की आस्था का उत्सव : किशोरी
बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मंत्री का स्वागत किया और प्रदेश के लोगों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ महाशिवरात्रि मेला ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था का पर्व है। लोगों की मांग और भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार मेले को इंदिरा गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

बैजनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद

बैजनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : परिजन।

बैजनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद

बैजनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : परिजन।

बैजनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद

बैजनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed