फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State level Lohri fair to be organised in Paragpur today

Kangra News: परागपुर में आज सजेगा राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला

Tue, 13 Jan 2026 02:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
State level Lohri fair to be organised in Paragpur today
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक धरोहर गांव परागपुर में 13 जनवरी को राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रत्न मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उत्सव का आगाज मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे परागपुर बाजार में मेले और विभिन्न प्रदर्शनियों के शुभारंभ के साथ होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम के सत्र में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप सांस्कृतिक आयोजन जारी रहेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण शाम छह बजे राधा-कृष्ण मंदिर में मुख्य अतिथि की ओर से किए जाने वाला पारंपरिक अंगीठी पूजन होगा। इसके पश्चात रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आम जनता को इसमें शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed