{"_id":"69dd4cc18501a5f2b109135f","slug":"state-level-baisakhi-festival-begins-at-kaleshwar-mahadev-temple-kangra-news-c-95-1-kng1047-229534-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्यस्तरीय वैशाखी पर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्यस्तरीय वैशाखी पर्व शुरू
विज्ञापन
कालेश्वर में राज्यस्तरीय बैशाखी मेले के शुभारंभ पर शोभा यात्रा में भाग लेते हुए विधायक संजय रतन
रक्कड़ (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने बतौर मुख्यातिथि रक्कड़ के निकट प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्यस्तरीय वैशाखी पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और खुशहाली के प्रतीक हैं। इनसे आपसी भाईचारे, सद्भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है।
ढोल-नगाड़ों की धुन और शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, एसडीएम देहरा कुलंबत पोटन, तहसीलदार अनुजा शर्मा, एएसपी नवदीप सिंह व जिला प्रशासन के अधिकारी, गण्यमान्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- -
योल में 15 साल बाद वैशाखी मेला शुरू
योल (कांगड़ा)। योल बाजार में वैशाखी मेले की रौनक एक बार फिर लौट आई है। लगभग 15 वर्ष बाद बाजार में दोबारा सज रहे इस पारंपरिक मेले को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। दो दिन चलने वाले इस मेले में दुकानें, झूले और पारंपरिक गतिविधियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्नी भाटिया और उपाध्यक्ष रमन चौधरी ने बताया कि सोमवार को पहले दिन मेले में काफी भीड़ देखने को मिली। मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। व्यापारियों का उद्देश्य है कि इस ऐतिहासिक मेले को फिर से उसकी पुरानी पहचान और रौनक दिलाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
बनोड़ू छिंज मेला 18 से 22 अप्रैल तक
पालमपुर (कांगड़ा)। बनोड़ू छिंज मेला 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मेला प्रबंधन कमेटी ने बताया कि 18 अप्रैल को झंडा रस्म के साथ शुभारंभ होगा। 21 और 22 अप्रैल को दंगल का आयोजन का किया जाएगा। इस बार वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- --
खबली छिंज मेले की झंडा रस्म निभाई
डरोह (कांगड़ा)। तीन दिवसीय खबली छिंज मेले का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। सोमवार को मेला कमेटी ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। बैठक में मेले को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार राणा ने बताया कि मेले के पहले दिन दंगल के साथ महिलाओं व बच्चों की खेलें भी आयोजित की जाएंगी। दूसरे दिन खेलों के फाइनल मैच होंगे। तीसरे दिन बड़ी माली होगी। बैठक में कमेटी प्रधान तरसेम सिंह राणा, सचिव उपेंद्र कटोच, पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष ध्रुव सिंह, बसकेहड़ पंचायत के प्रधान भूपिंदर सिंह राणा, दर्शन सिंह राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद