फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State government should provide pending financial benefits to pensioners: Association

पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ प्रदान करे प्रदेश सरकार : एसोसिएशन

Thu, 07 Aug 2025 07:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 Aug 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
State government should provide pending financial benefits to pensioners: Association
पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन खंड इकाई नगरोटा बगवां की बैठक में उपस्थित सदस्य। फोटो एसोसिएशन।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड इकाई नगरोटा बगवां की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश खंड इकाई नगरोटा बगवां (शहरी एवं ग्रामीण ) की मासिक बैठक खंड अध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी और अरिन चौधरी की अध्यक्षता में हरिकरण महादेव मंदिर 53 मील में हुई। बैठक में लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक को ईश्वर चौधरी, अरिन चौधरी, जग्गो राम, जीत सिंह, बिहारी लाल, सतीश धीमान, हरभजन सिंह, सुभाष चौधरी, सरूप चौधरी, शेर सिंह और मिलखी राम ने संबोधित किया। बैठक में पेंशनरों के देय वित्तीय लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि डीए की सभी लंबित 13 प्रतिशत किस्तें जारी की जाएं तथा डीए का देय एरियर भी दिया जाए।
विज्ञापन

सरकार से यह भी मांग की गई कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी वित्तीय लाभ जैसे कम्युटेशन, ग्रेचुएटी, लीव इन कैशमेंट जारी की जाएं। मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान किया जाए और पे मैट्रिक्स मामले महालेखाकार कार्यालय से जल्द हल करवाए जाएं। सुरेश ठाकुर को संयुक्त संघर्ष समिति का सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर पूरे हाउस ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी गई। प्रेस सचिव सुभाष चंद ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान को अगले महीने से तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed