फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Srinagar airport was saved only because of martyr Major Somnath: Butail

बलिदानी मेजर सोमनाथ की बदौलत ही बचा श्रीनगर हवाईअड्डा : बुटेल

Sun, 01 Feb 2026 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Feb 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
Srinagar airport was saved only because of martyr Major Somnath: Butail
पालमपुर मे बलिदानी मेजर सोमनाथ को श्रृदाजंलि देते हुए विधायक आशीष बुटेल स्त्रोत एपीआरओ
पालमपुर (कांगड़ा)। भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर शनिवार को पालमपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय विधायक आशीष बुटेल सहित अन्यों ने बलिदानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस को याद किया। विधायक ने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डा आज भारत के पास है तो वह 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर सोमनाथ शर्मा की वीरता और सर्वोच्च बलिदान की ही बदौलत है।
विज्ञापन

विधायक आशीष बुटेल ने बताया कि मेजर सोमनाथ शर्मा ने उस समय वीरता का अनुपम जज्बा दिखाया था जब पाकिस्तानी सेना श्रीनगर हवाई अड्डे पर कब्जा करने के करीब थी। अपनी टुकड़ी के कम होने के बावजूद वे कई घंटों तक दुश्मन से लोहा लेते रहे और अंततः अपने प्राणों की आहुति देकर हवाई अड्डे को दुश्मन के चंगुल से बचाया। इसी सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें देश का पहला परमवीर चक्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेजर सोमनाथ शर्मा की भतीजी राधिका शौनिक ने भी अपने पूर्वज की वीरता को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राज कुमार, नगर निगम की आयुक्त नेत्रा मेती और एसडीएम डॉ. ओपी यादव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी वीर सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed