{"_id":"673b3de83396d8c05004031c","slug":"sprouted-food-is-best-dr-sanjay-kangra-news-c-95-1-ssml1021-155075-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा जिले में 76 हजार विद्यार्थी आज देंगे परख के लिए मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा जिले में 76 हजार विद्यार्थी आज देंगे परख के लिए मॉक टेस्ट
विज्ञापन
संबंधित स्कूलों को डाइट संस्थान ने उपलब्ध करवाईं बुकलेट
एसीआर की जगह विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी ओएमआर शीटें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मंगलवार को जिला कांगड़ा में 76 हजार विद्यार्थी परख (समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के तहत तीसरा मॉक टेस्ट देंगे। इस टेस्ट के लिए जिला कांगड़ा के संबंधित स्कूलों में डाइट की ओर से तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के लिए 76,318 मॉक टेस्ट बुकलेट उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
ये बुकलेट जिला के सरकारी और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों के बच्चों के मॉक टेस्ट के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं, जबकि सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों को सॉफ्ट कॉपी भेजी गई है, जिसे वे अपने स्तर पर प्रिंट करवा सकें। इस दौरान डाइट की ओर से तीसरी कक्षा के लिए 22,192, छठी कक्षा के लिए 26,732 और नौंवीं कक्षा के लिए 27,394 बुकलेट भेजे गए हैं।
यह मॉक टेस्ट तीसरी और छठी कक्षा के लिए 90-90 मिनट का होगा, जबकि नौंवीं कक्षा का मॉक टेस्ट 120 मिनट का होगा। तीसरे मॉक टेस्ट में सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को एसीआर शीट्स की जगह ओएमआर शीट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी, क्योंकि चार दिसंबर को होने वाली परख परीक्षा में भी ओएमआर शीट का ही प्रयोग होगा।
विज्ञापन
उधर, परख की जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डिंपल ने बताया कि तीसरे मॉक टेस्ट का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा, जिसके लिए बुकलेट स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं। तीसरे मॉक टेस्ट में पेपर्स की असेस्मेंट संबंधित स्कूलों के टीचर्स अपने स्तर पर करेंगे तथा उनका आकलन मॉक-1 और मॉक-2 से किया जाएगा। इसके अलावा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की 4 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए तैयारी लगातार जारी है।