फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Spring will return to Dal Lake... Ghat, Aarti and Selfie Point ready

Kangra News: डल झील में लौटेगी बहार... घाट, आरती और सेल्फी प्वाइंट तैयार

Wed, 18 Mar 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Spring will return to Dal Lake... Ghat, Aarti and Selfie Point ready
डल झील - फोटो : rajori news
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला का प्रमुख आकर्षण नड्डी स्थित डल झील में लीकेज की दिक्कत दूर हो चुकी है और अगले महीने से यह झील नए रंगरूप के साथ पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है। लीकेज दूर करने और झील के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घाट, आरती और सेल्फी प्वाइंट से यह और सुंदर लगेगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से चल रहे इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक पानी की लीकेज रोकने और अन्य विकास कार्यों पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। झील के किनारे बनाए जा रहे घाट का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य भी तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

घाट निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां संध्याकालीन आरती का आयोजन शुरू किया जाएगा, जिससे यह स्थल धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से और अधिक महत्वपूर्ण बन जाएगा। इसके साथ ही झील के पास आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है, जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डल झील वर्षों से धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता का अहम हिस्सा रही है। राधाष्टमी के अवसर पर यहां पवित्र स्नान के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नड्डी, सतोवरी, मैक्लोडगंज, धर्मकोट और भागसूनाग आने वाले पर्यटक भी इस झील को अपनी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं।
हालांकि, बीते सात वर्षों में यह झील सूखने की कगार पर पहुंच गई थी, जिससे स्थानीय पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड़ा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पिछले वर्ष शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर झील की लीकेज रोकने और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने बीडीओ कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वर्तमान में झील की लीकेज पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है, जबकि गाद निकालने का कार्य अभी शेष है। हाल ही में हुई बारिश के कारण जेसीबी मशीन झील में नहीं उतर पाई, जिससे यह कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है। विभाग के अनुसार, मौसम साफ होते ही गाद हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।


31 मार्च तक सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश के कारण थोड़ी देरी हुई है, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही शेष कार्य तेजी से पूर्ण कर लिए जाएंगे। अभिनीत कात्यायन, खंड विकास अधिकारी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed