फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Spot counselling for vacant seats in polytechnic institutes today and tomorrow.

Kangra News: पॉलिटेक्निक संस्थानों में खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग आज और कल

Mon, 31 Aug 2026 05:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Spot counselling for vacant seats in polytechnic institutes today and tomorrow.
धर्मशाला। प्रदेश के राजकीय और निजी बहुतकनीकी (पॉलिटेक्निक) संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त और पहली सितंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से यह संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर परिसर में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार इंजीनियरिंग डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) के माध्यम से दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त को होगी। इस प्रक्रिया में लीट के स्कोर के साथ-साथ नॉन-लीट यानी 12वीं और आईटीआई मेरिट के आधार पर भी पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।इसके बाद एक सितंबर को तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पैट और नॉन-पैट अभ्यर्थियों की स्पॉट काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नॉन-पैट श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों और संबंधित आवश्यक दस्तावेजों सहित तय दिन सुबह 11:30 बजे से पहले सुंदरनगर संस्थान परिसर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन काउंसलिंग फीस का भुगतान नहीं किया है, उन्हें निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर उसके साथ 750 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा करवाना होगा। दाखिले के दौरान तय पात्रता और नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed