{"_id":"6898910982479ded8f0001b0","slug":"speed-limit-will-be-fixed-for-main-roads-and-crowded-areas-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1004-190147-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में मुख्य मार्गाें और भीड़ वाले क्षेत्रों के लिए निर्धारित होगी गति सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में मुख्य मार्गाें और भीड़ वाले क्षेत्रों के लिए निर्धारित होगी गति सीमा
Mon, 11 Aug 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
साइन बोर्ड लगाने के साथ डिस्प्ले बोर्ड पर आवश्यक सूचनाएं की जाएंगी प्रदर्शित
सड़क किनारे पार्किंग के लिए निर्धारित होंगे स्थान, उल्लंघन पर कैमरों से कटेंगे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी के मुख्य और भीड़ वाले मार्गाें के लिए गति सीमा तय की जाएगी। तेज रफ्तार और हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों पर कैमरों के माध्यम से कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से गति सीमा निर्धारित करने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।
साथ ही शहर भर में निर्धारित गति सीमा के साइन बोर्ड लगाने के अलावा स्थापित की गई डिस्प्ले स्क्रीन पर इसकी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। जिला मुख्यालय धर्मशाला में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नजर रखने के लिए आईटीएमएस और एएनपीआर कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों का परीक्षण करने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
अब शहर में वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने को लेकर प्रक्रिया को शुरू की है। इसमें मार्गाें के अनुसार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा वाहनों की रफ्तार निर्धारित हो सकती है। साथ ही शहर में पेड और आम पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए जाएंगे। शहर में वाहनों से सवारियों को बैठाने और उतारने के लिए भी स्थल निर्धारित होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण धर्मशाला शहर में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हाल ही में डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में बैठक की गई थी, इसमें नगर निगम, पुलिस और अन्य विभागों की एक टीम बनाई गई है। शहर में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं और पार्किंग स्थल की मार्किंग की जाए। इसे लेकर प्लान तैयार कर एसडीएम के माध्यम से डीसी कांगड़ा को भेजा जाएगा।
शहर में वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने के अलावा पार्किंग स्थल निर्धारित करने की दिशा में रूपरेखा तैयार की जा रही है। -हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा