फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Special focus will be on improving sex ratio: DC

लिंगानुपात सुधार पर रहेगा विशेष फोकस : डीसी

Sat, 12 Oct 2024 04:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Special focus will be on improving sex ratio: DC
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा में लिंगानुपात में सुधार पर विशेष फोकस किया जाए। इसके लिए ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स मिशन मोड में कार्य करने को कहा है। धर्मशाला में स्थित डीआरडीए सभागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा में 1000 लड़कों के मुकाबले 925 लड़कियों का अनुपात है। इसमें अभी भी सुधार की गुजांइश है। उन्होंने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्णतयः अंकुश लगाने का प्रावधान किया गया है। इस एक्ट के बारे में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिभावकों को जागरूक करें। मोबाइल पर पोषण आंकड़ों का आकलन करें। साथ ही बच्चों की ग्रोथ को भी मानिटरिंग भी सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में ऐसी पंचायतें जिनका लिंगानुपात चिंताजनक है, उनमें सुधार की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed